फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   As the cold increases, leather jackets become the first choice of youth.

Kaushambi News: ठंड बढ़ते ही युवाओं की पहली पसंद बनी लेदर की जैकेट

Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, leather jackets become the first choice of youth.
जिले में ठंड बढ़ते ही बाजारों में जैकेट्स की बिक्री जोर पकड़ चुकी है। ठिठुरन से बचने के लिए सबसे अधिक मांग लेदर जैकेट की है, जो इस समय बाइक चलाने वाले युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है। हवा को अंदर न जाने देने और स्टाइलिश लुक देने वाली ये जैकेट फैशन ट्रेंड को पूरी तरह बदल रही है। इसके अलावा स्टाइलिश हुडी और ओवरसाइज कोट भी युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। बाजार में लेदर जैकेट की कीमत 2500 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

बाजार में गर्म कपड़ों की कई तरह की वैरायटी मौजूद है। वहीं, युवाओं को सबसे ज्यादा लेदर जैकेट पसंद आ रही है। काफी समय पहले लेदर की जैकेट की बिक्री अधिक होती थी, लेकिन समय के साथ अन्य तरह की जैकेट ने बाजार पर अपना कब्जा जमा लिया। वहीं, एक बार फिर से लोगों में लेदर जैकेट का क्रेज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा समदा, करारी, भरवारी व सरायअकिल के बाजार में कपड़ों की कई दुकानें हैं। जहां लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की मौजूदगी से कारोबारी भी खुश हैं। यहां लेदर जैसी दिखने वाली जैकेट्स की कई वैरायटी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुवारा के दुकानदार मो. नसीम बताते हैं कि इस बार रेंज 2500 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री लगभग 40 प्रतिशत ज्यादा है। समदा एमआर मार्ट के संचालक संजय तिवारी का कहना है कि कॉलेज जाने वाले छात्र और युवा प्रोफेशनल्स जैकेट की सबसे ज्यादा मांग कर रहे हैं।

कई दुकानों पर जैकेट देख चुका हूं। ऑनलाइन भी अच्छी जैकेट डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। आज लोग ऐसी चीज खरीदना चाहते हैं, जिसकी हर कोई तारीफ करे। लेदर जैकेट का विकल्प अच्छा है। -अजय विश्वकर्मा, गुवारा तैयबपुर

सर्दी बचाने के साथ स्टाइल का भी ध्यान रखना है। लेदर जैकेट मेरी पहली पसंद है। महंगी आती है लेकिन लंबे समय तक चलती है। इसमें सर्दी से बचाव होता है और देखने में भी अच्छी लगती है। -आकाश यादव, गुवारा तैयबपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed