{"_id":"5b2951b04f1c1bca228b67b5","slug":"arrest-from-pindra-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी रामबहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी रामबहादुर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार सुबह हत्या के एक मामले में करीब सात महीने से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव निवासी बच्चालाल प्रजापति की 23 नवंबर 2017 को फावड़े से हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही परसन उर्फ रामबहादुर पुत्र बाबूलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से रामबहादुर फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक 24 फरवारी को कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया। इसके बाद दस जून को एसपी ने आरोपी पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र को सूचना मिली कि रामबहादुर पिंडरा चौराहे पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही दबिश देकर उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया।