फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   arrest from home

नाटकीय ढंग से फरार कैदी घर से गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
arrest from home
अपराध्‍ा
जेल से इलाज के बहाने घर पहुंचने पर फरार हुए कैदी को रविवार की भोर में उसके घर से ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में तमाम पेंच रहे। इससे सदर कोतवाली पुलिस ने जेल से घर तक पहुंचने के उसके बयान की रिकार्डिंग कराई। कैदी के बयान में जो तथ्य सामने आए हैं उससे जेल और पुलिस के अफसरों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं भागने के लिए छत से कूदने से कैदी के बाएं पैर में आई गंभीर चोट के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



हत्या के मामले में जिला जेल में बंद कैदी दीपक पांडेय को 30 जून को डिप्टी जेलर धीरेंद्र कुमार सिंह और दो बंदी रक्षक इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने निकले थे। बताया जाता है कि डिप्टी जेलर उसे लेकर उसके घर चले गए। घर पहुंचने पर दोनों बंदी रक्षक और डिप्टी जेलर नीचे के कमरे में आवभगत में मशगूल रहे और दीपक छत से कूदकर भाग खड़ा हुआ था। सीओ सदर रमाकांत यादव ने गिरफ्तारी को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। मुखबिर की सूचना पर रविवार भोर में सदर कोतवाल मो.हासिम की टीम भोर में दीपक के घर पहुंची और नाटकीय ढंग से उसे पकड़ लिया। कैदी के कोतवाली आते ही एसपी वीके मिश्र, एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर रमाकांत यादव पहुंचे। सदर कोतवाल ने बंद कमरे में कैदी के बयान की रिकार्डिंग कराई। बयान में जो तथ्य सामने आए वह जेल प्रशासन पर सवाल खड़े करने वाले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो कैदी ने साफ कर दिया है कि उसे डिप्टी जेलर और दो बंदी रक्षक जिला अस्पताल में इलाज के बहाने घर लेकर गए थे। मौका देख वह घर की छत से कूदकर भागा और रातभर गांव में रहा। छत से कूदने पर उसके बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है। बयान लेने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने कैदी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि सीओ ने कैदी की गिरफ्तारी के लिए सपा केएक नेता को लगाया। सपा नेता ने सीओ सदर को शनिवार शाम ही कैदी को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed