{"_id":"6aef66c60da3ffaa9906b846","slug":"aqi-crosses-200-pollution-may-increase-on-diwali-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-151376-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एक्यूआई 200 पार, दिवाली पर बढ़ सकता है प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एक्यूआई 200 पार, दिवाली पर बढ़ सकता है प्रदूषण
Sat, 07 Nov 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
डॉ. मनोज कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक
मंझनपुर क्षेत्र में सात नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। दिवाली पर पटाखों और खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार सिंह ने लोगों से हवा स्वच्छ रखने की अपील की।
उन्होंने बताया कि पटाखों का धुआं और सूक्ष्म कण पीएम 2.5 व पीएम 10 हवा को प्रदूषित करते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस व हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। किसानों को पराली न जलाने और कृषि यंत्रों के प्रयोग की सलाह दी गई। पराली जलाने से मिट्टी के लाभकारी सूक्ष्मजीव भी प्रभावित होते हैं।
सलाह दी कि एक्यूआई 201 से 300 के बीच होने पर सुबह-शाम खुले में व्यायाम से बचें, जरूरत पर एन-95 मास्क लगाएं। कूड़ा, सूखी पत्तियां, प्लास्टिक खुले में न जलाएं, वाहन उपयोग कम करें।