फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Appeal again for recognition of medical college on the basis of expectations

Kaushambi News: उम्मीदों के सहारे मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए दोबारा अपील

Sun, 21 Jul 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal again for recognition of medical college on the basis of expectations
मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) में दोबारा अपील कर दी गई है। हालांकि, अभी 50 फीसदी से कम फैकल्टी है। लेकिन कॉलेज प्रशासन का कहना है कि 80 आवेदन आएं है। इसी माह सभी पद भर लिए जाएंगे। इसके अलावा सभी मानक पूरे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए पिछले महीने एनएमसी की टीम आई थी। टीम ने कादीपुर में नवनिर्मित कॉलेज के भवन के साथ मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का निरीक्षण किया था। मान्यता के लिए तय मानकों के आधार पर सुविधाओं को परखा था। कॉलेज का भवन व अन्य सुविधाएं तो एनएमसी की परीक्षा में पास हो गईं थी। फैकल्टी मेंबर और बेड पूरे नहीं थे।
विज्ञापन

मानकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज में 420 बेड होने चाहिए। टीम को 352 बेड मिले थे। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर को मिलाकर 85 फैकल्टी होनी चाहिए। लेकिन सिर्फ 27 पद ही भरे थे। इस वजह से एनएमसी ने मान्यता देने से इन्कार करते हुए कमियों को दूर कराकर दोबारा अपील करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अब 429 बेड डलवा दिए हैं। 120 बेड इसी सप्ताह और मिल जाएंगे। फैकल्टी की कमियों को दूर करने का भी प्रयास हुआ, लेकिन एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और 12 असिस्टेंट प्रोफेसरों समेत 15 पद पर ही नियुक्ति हो पाई। मानक 85 पदों पर भर्ती का है। इस तरह 43 पद अब भी रिक्त है। एनएमसी से मिला समय निकल न जाए, इसीलिए कॉलेज प्रशासन ने 16 जुलाई को अपील कर दी।

वर्जन
मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए एनएमसी में अपील कर दी गई है। फैकल्टी के कुछ पद अभी रिक्त हैं। लेकिन 80 आवेदन आ चुके हैं। जुलाई के अंत तक सभी पदों पर नियुक्तियां हो जाएंगी। पूरी उम्मीद है कि इस अपील में मान्यता मिल जाएगी।
- डॉ. हरिओम कुमार सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article