फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Another shot of inflation on the poor

गरीबों पर महंगाई की एक और मार

Sun, 12 Jul 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 12 Jul 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू। मौसम और महंगाई की मार से जूझ रहे गरीबों पर एक और मार पड़ी है। शासन ने सस्ती दर की दुकानों से मिलने वाले खाद्यान्न की कीमत बढ़ा दी है। इससे गरीबों को अब प्रति किलोग्राम करीब एक रुपये अधिक कीमत देनी पड़ेगी। नई दरें लागू भी कर दी गई हैं। कोटेदारों को बढ़ोतरी की रकम इसी महीने के खाद्यान्न उठान के साथ जमा करनी होगी।
विज्ञापन


बता दें कि धान और गेहूं की पैदावार के समय बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को तबाह कर दिया है। मौसम की मार से फसलें चौपट हो गई थी। इससे जिले के करीब 1.50 किसान प्रभावित हुए हैं। तमाम परिवार राशन के लिए मोहताज हैं। पैदावार नहीं होने से बाजार में भी गेहूं, चावल, दाल समेत अन्य खाद्यान्न की कीमतें आसमान चूम रही हैं। महंगाई की मार से जूझ रहे किसान, मजदूरों आदि को सस्तेदर की दुकान से मिलने वाले राशन का सहारा था, लेकिन अब शासन ने सस्तेदर की दुकानों में मिलने वाले खाद्यान्न की कीमतें भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


 जिला आपूर्ति अधिकारी अखिल कुमार सिंह के मुताबिक एपीएल, बीपीएल राशनकार्डों पर मिलने वाले राशन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि अब तक एपीएल राशनकार्ड पर 6.07 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं और चावल मिलता था। अब एपीएल कार्ड पर 7 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खाद्यान्न मिलेगा। इसी तरह से गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करने वाले यानी बीपीएल परिवारों को भी 4.65 रुपये के बजाय 5 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं और 7 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल मिलेगा। जबकि पहले बीपीएल कार्डधारकों को चावल 6.15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होता था। उल्लेखनीय है कि जिले में 3.10 लाख एपीएल और करीब 61 हजार परिवार बीपीएल कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed