फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Another bridge will be built on Yamuna, will get relief from jam

Kaushambi News: यमुना पर बनेगा एक और पुल, जाम से मिलेगी निजात

Sun, 26 Nov 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 26 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Another bridge will be built on Yamuna, will get relief from jam
पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लॉक क्षेत्र के महेवाघाट में यमुना पर एक पुल पहले से बना है, फिर भी त्योहारों में वाहनों का रेला गुजरने पर जाम लग जाता है। इसी को देखते हुए यहां एक और पुल का निर्माण होगा। इससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


करीब चार हजार करोड़ की लागत से अयोध्या से लेकर चित्रकूट तक राम वनगमन मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 150 किमी लंबा फोरलेन हाईवे सरसवां ब्लॉक में महेवाघाट के पास यमुना नदी को पार करके गुजरेगा। नदी पर एक पुल पहले से बना है। इससे वाहनों का आवागमन भी होता है। आम दिनों में बहुत अधिक दिक्कत नहीं होगी, लेकिन त्योहारों पर बड़ी संख्या में कई जनपदों के लिए लोग चित्रकूट जाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन


पुल पर जाम भी लगता है। राहगीरों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ही महेवाघाट में नदी पर एक और पुल बनेगा। फोरलेन हाईवे का काम तो वर्ष 2022 से ही चल रहा है, लेकिन पुल के निर्माण की कवायद अब शुरू हुई है। पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन प्रयागराज के अफसरों का कहना है कि वर्ष 2025 तक हाईवे के साथ ही पुल भी बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मिट्टी की कराई जा रही जांच

यमुना में पुल के निर्माण के लिए पहले मिट्टी की जांच कराई जाएगी। इसी के तहत पीडब्ल्यूडी नदी में बोरिंग करके मिट्टी के नमूने ले रहा है। नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद निर्माण शुरू होगा। हालांकि इसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा।
--------
अमावस्या पर चित्रकूट में बड़ा मेला लगता है। इसी तरह राजापुर में भी मेले का आयोजन होता है। दिवाली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट जाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। एक और पुल बनने से परेशानी नहीं होगी- कल्लू करवरिया, सरसवां

-----
चित्रकूट की ओर से महेवाघाट होते हुए प्रतिदिन मौरंग और गिट्टी के हजारों ट्रक गुजरते हैं। कई बार जब लाइन से गुजरते हैं तो जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। एक और पुल बनने से समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी।- राजाभैया निषाद, महेवाघाट

वर्जन

राम वनगमन मार्ग प्रोजेक्ट से ही यमुना पर एक पुल का निर्माण होना है। इसके लिए मिट्टी का परीक्षण होगा।परीक्षण पूरा होने के बाद काम शुरू होगा। वर्ष 2025 तक पुल के साथ हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा।-रवींद्र पाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article