{"_id":"65f60a5923601639a60dc7c5","slug":"announcement-has-been-made-voting-will-be-held-in-the-fifth-phase-in-kaushambi-on-may-20-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109644-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हो गया एलान, कौशाम्बी में 20 मई को पांचवे चरण में होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हो गया एलान, कौशाम्बी में 20 मई को पांचवे चरण में होगा मतदान
Sun, 17 Mar 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
हो गया एलान, कौशाम्बी में 20 मई को पांचवे चरण में होगा मतदान
-- - लोकसभा क्षेत्र 19 लाख मतदाता करेंगे सांसद का चुनाव, तीन मई से होंगे नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कई दिनोंं से चल रही चुनावी तैयारियों के बीच शनिवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। लोकसभा क्षेत्र के 19,04,466 मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। जबकि, मतगणना चार जून को होगी। चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।
वैसे तो पिछले दो-तीन महीनों से जिले में सियासी हलचलें तेज हो चलीं थी। राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की आवाजाही का सिलसिला भी शुरू हो गया था। सभी एक-दूसरे पर निशाना साधने में जुटे थे। प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुटा रहा। इसी बीच शनिवार को चुनावी तिथियां घोषित होने के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया। निर्वाचन आयोग की ओर से सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राजेश कुमार राय ने बताया कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों में पांचवें चरण के तहत 20 मई को वोट डाले जाएंगें। संसदीय क्षेत्र के 19,04,466 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 10,09,841 पुरुष, 8,94,459 महिला एवं 166 ट्रांसजेंडा मतदाता शामिल हैं।
-- -- -- -- -- --
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम
-- -- -- -- -- -- -- -- --
26 अप्रैल को अधिसूचना लागू होगी
03 मई से प्रत्याशियों का नामांकन होगा
06 मई को नाम वापसी होगी
20 मई को मतदान होगा
04 जून को मतगणना होगी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में विधानसभा वार वोटरों की संख्या
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
बाबागंज 1,73,221 1,52,904 46 3,26,171
कुंडा 1,93,395 1,70,964 113 3,64,472
सिराथू 2,04,868 1,82,041 07 3,86,916
मंझनपुर 2,26,435 2,01,270 00 4,28,705
चायल 2,11,922 1,87,280 00 3,99,202
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल 10,09,841 8,94,459 166 19,04,466
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विधानसभा वार बूथों की संख्या
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विधानसभा मतदान केंद्र मतदान स्थल
बाबागंज 223 346
कुंडा 221 373
सिराथू 221 418
मंझनपुर 286 454
चायल 225 405
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुल 1176 1996
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कलक्ट्रेट में बना चुनाव कंट्रोल रूम
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम खुल गया है। इसका नंबर 1950 है। इस नंबर कोई भी व्यक्ति चुनाव से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना अथवा शिकायत दर्ज करा सकता है। संवाद
-- -- -- -- -- --
50 हजार से अधिक नकदी लेकर चलने पर पाबंदी
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव का एलान होते ही प्रशासनिक टीमें सक्रिय हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी अथवा समर्थक धनबल का प्रयोग नहीं कर सके, इसके लिए 50 हजार से अधिक नकदी लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है।
-- -- -- -- -
नामांकन से एक दिन पहले नया बैंक खाता खुलवाएंगे प्रत्याशी
मंझनपुर। चुनावी खर्च का हिसाब-किताब दुरुस्त रखने के लिए आयोग ने प्रत्याशियों को नया बैंक अकांउट खुलवाने का निर्देश दिया है। नामांकन से एक दिन पहले उम्मीदवार को बैंक खाता खुलवाना होगा। चुनाव में होने वाले खर्च का प्रत्याशी इसी खाते से भुगतान करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
लोकसभा चुनाव: 17 जोन व 146 सेक्टर में बंटा संसदीय क्षेत्र
-- -प्रत्येक विस क्षेत्र में तीन-तीन उड़न दस्ते सक्रिय, चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे वीडियो टीम
फोटो नं-34
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए संसदीय क्षेत्र को 17 जोन व 146 सेक्टरों में बांटकर नियुक्त किए प्रभारियों को सक्रिय कर दिया गया है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनावी तिथि का एलान होने के बाद शाम पांच बजे कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राजेश कुमार राय ने एसपी बृजेश श्रीवास्तव के साथ प्रेस वार्ता कर चुनावी तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी लोकसभा चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए समूचे संसदीय क्षेत्र को 17 जोन और 146 सेक्टर में बांटकर इनके प्रभारियों को सक्रिय कर दिया गया है। प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन उड़न दस्ते लगाए गए हैं। आठ-आठ घंटे की ड्यूटी कर ये दस्ते चुनावी गतिविधियों पर निगाह रखेंगे। संसदीय क्षेत्र में पांच पांच वीडियो निगरानी टीम लगाई गई हैं। चुनावी खर्चे पर नजर रखने के लिए एफएसटी के साथ ही वीडियो निगरानी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। इस मौके पर सीडीओ डॉ. रवि प्रकाश त्रिवेदी, एडीएम एफआर अरुण गोंड, एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
चुनाव में नदी के रास्तों पर रहेगी निगाह, जल पुलिस करेगी निगरानी
मंझनपुर। चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के साथ ही अवैध शराब बनाने एवं बिक्री पर रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनपद की सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। गंगा-यमुना नदी के रास्ते से अवैध शराब आदि के आवागमन की रोकथाम के लिए जल पुलिस को लगाया जाएगा। संवाद
-- -- -- -- -- -
सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
मंझनपुर। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव में पुलिस-प्रशासन की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष निगाह रहेगी। ऐसे में एसपी ने लोगों से अनुशासित रहने की अपील की है। कहा कि सोशल मीडिया पर कहीं से भी फारवर्ड न्यूज / पोस्ट को बिना पुष्टि/सत्यापन के आगे फारवर्ड न करें। जनपद कौशाम्बी की सोशल मीडिया टीमों द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी की जा रही है। चेताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एफएसटी एवं एसएसटी टीम पूरी तरह से सक्रिय कर दी गई है। सार्वजनिक सम्पत्तियों, प्रतिष्ठानों अथवा किसी के मकान पर बिना उसकी सहमति के किसी प्रकार की वाल पेंटिंग या अन्य कोई चीज लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।