फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Animal smugglers try to crush police team with truck

पशु तस्करों ने पुलिस टीम को ट्रक से कुचलने का किया प्रयास

Tue, 10 Nov 2020 09:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Animal smugglers try to crush police team with truck
demo pic
सोमवार रात पशु तस्करों की घेराबंदी कर रही पुलिस की जान पर बन गई। ट्रक से गोवंश लादकर वध के लिए ले जा रहे तस्करों ने करारी के समीप पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए ट्रक से 15 गोवंश बरामद कर गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता को सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली के एक ट्रक पर कुछ लोग गोवंश लादकर ओसा की ओर जा रहे हैं। इस पर एसओजी प्रभारी ने मुखबिर के बताए गए ट्रक का पीछा किया। चालक ट्रक लेकर टेंवा की ओर भागा। पुलिस ने पीछा किया तो टीम पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


एसओजी टीम की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली व टेंवा चौकी की पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख चालक ट्रक मोड़ कर करारी की ओर भागा। इधर, करारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार व एसएसआई राकेश चंद्र शर्मा ने भी कस्बे के मदर इंडिया स्कूल के पास घेराबंदी कर दी। चारों तरफ से खुद को घिरता देख चालक ने गाड़ी रोकी तो दो लोग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी विकास कुमार व श्याम विहारी पकड़े गए। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि उनके साथ शहडोल निवासी दिनेश यादव व करारी कोतवाली के पट्टी अब्दुल रऊफ गांव निवासी कमलेश यादव भाग निकले। पुलिस ने ट्रक की तलाशी तो 13 गाय, दो बछड़े व एक बछिया मिली। पुलिस ने गोवंशों को गोशाला भेज दिया। पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed