फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Animal keeper found dead in the field, fear of bite by poisonous animal

Kaushambi News: खेत में मृत मिला पशु पालक, जहरीले जंतु के काटने की आशंका

Thu, 28 Sep 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 28 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Animal keeper found dead in the field, fear of bite by poisonous animal
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के हिसामपुर परसखी गांव में एक किसान का संदिग्ध हालत में खेत में शव मिला। वह मवेशियों के लिए चारा काटने गया था। आशंका जाहिर की जा रही है कि जहरीले जंतु के काटने से मौत हुई है।
विज्ञापन


हिसापुर परसखी गांव गंगा के कछार में बसा है। गांव के शारदा प्रसाद (50) किसानी के साथ पशुपालन भी करते थे। बुधवार सुबह वह मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। दोपहर में छोटे लक्ष्मी देवी पत्नी पुरुषोत्तम भी चारा काटने के लिए खेत में पहुंची तो उसने वहां दादा को अचेत पड़ा देखा। काफी आवाज देने के बाद भी शारदा कुछ नहीं बोले तो बहू ने उसे पलटा। शारदा की मौत हो चुकी थी। लक्ष्मी शोर मचाते हुए घर पहुंची। परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों के बीच चर्चा रही कि किसी जहरीले जंतु के काटने के कारण शारदा की मौत हुई है। उनका शरीर नीला पड़ गया था। मृतक के तीन बेटे रामबली, शिवबली और अमरीश कुमार हैं। तीनों काम के सिलसिले में मुंबई में रहते है। 10 साल पहले पत्नी बेला देवी की मौत हो चुकी है। मौत की सूचना पुत्रों को फोन से ग्रामीणों ने दी है। तीनों बेटे घर के लिए रवाना हो चुके हैं। गांव के पूर्व प्रधान रामराज सिंह ने पुलिस को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed