{"_id":"f0ecdd8dc3666c226f4f35af27410610","slug":"angry-indiscriminate-power-cut-happened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अंधाधुंध कटौती पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अंधाधुंध कटौती पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती के खिलाफ मंगलवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। दिन-रात हो रही अघोषित कटौती से परेशान कारोबारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट का घेराव करके गरजे। डीएम के नहीं मिलने पर व्यापारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति रोस्टर में बदलाव और अघोषित कटौती बंद कराने की मांग की। अनदेखी पर बाजार बंद कराकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
बता दें कि 15 दिनों से मंझनपुर कस्बे में बिजली की आपूर्ति का रोस्टर धड़ाम हुआ है। आपूर्ति रोस्टर के दौरान भी कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। सुबह नौ बजे से 12 बजे और शाम को 5.30 बजे से 8.30 बजे की हो रही कटौती से दुकानदार परेशान हैं। व्यापारियों के मुताबिक इस बिजली कटौती के इस समय से उनकी सारी दुकानदारी चौपट हो रही है। बिजली के मौजूदा रोस्टर और अघोषित कटौती से गुस्साए कस्बे के व्यापारी नारेबाजी करते हुए मंगलवार को सड़क पर उतर आए। बाजार से जुलूस की शक्ल में निकलकर दुकानदारों ने कलेक्ट्रेट तक हुंकार भरी। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा की अगुवाई में प्रदर्शन को निकले व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
इसमें मंझनपुर कस्बे में दिन में 10 बजे से शाम 6 बजे और रात में नौ बजे से सुबह 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति किए जाने, आपूर्ति रोस्टर के दौरान कटौती नहीं किए जाने, मीटर की रीडिंग कराकर प्रतिष्ठानों में मौजूद रजिस्टर में उसे दर्ज करने, कस्बे में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के बदले उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगवाने, जर्जर तार और टूटे पोल बदलाने, लोड अधिक बताकर दुकानदारों का शोषण बंद किए जाने की मांग की।