फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angry farmers surrounded the tehsil for not getting agricultural lease

Kaushambi News: कृषि पट्टा न मिलने से नाराज किसानों ने घेरी तहसील

Thu, 16 Mar 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 16 Mar 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers surrounded the tehsil for not getting agricultural lease
पांच वर्ष पहले अमिरसा गांव के किसानों को आवंटित कृषि पट्टे पर आज तक कब्जा नहीं दिलाया गया है। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को तहसील का घेराव किया। मौके पर अधिकारियों के नहीं मिलने पर मौजूद रहे भापजा नेता एवं पूर्व विधायक चायल से लाभार्थियों ने शिकायत की।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने पांच वर्ष पहले अमिरसा गांव के 15 लोगों को कृषि पट्टा आवंटित किया था। गांव की लाभार्थी रजनी, सम्मी देवी, सजनी, बड़ेलाल, छोटेलाल, शुग्गीलाल, राजकुमार व हरिश्चन्द्र आदि लोगों ने बुधवार को तहसील का घेराव करते हुए बताया कि वह सभी लोग भूमिहीन हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 को भूमि प्रबंध समिति ने कुल 1.0150 हेक्टेयर (छह छह बिस्सा प्रति व्यक्ति) जमीन पट्टेधारकों को आवंटित कर उन्हें लाभ तो दे दिया, लेकिन आज तक वह लोग आवंटित भूमि पर कब्जा नहीं पा सके। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद तहसील प्रशासन उन्हें कब्जा दिलाने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों ने बताया कि वह लोग कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान तहसील में मौजूद रहे भाजपा नेता एवं चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता से मिलकर लाभार्थियों ने शिकायत की। पूर्व विधायक ने लाभार्थियों को हर हाल में आवंटित पट्टे पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed