{"_id":"605257168ebc3e8d3155e6c1","slug":"angry-at-the-husband-s-neglect-the-married-woman-hanged-herself-to-death-kaushambi-news-ald3019402151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की उपेक्षा से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की उपेक्षा से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर चकिया गांव में बुधवार सुबह गेहूं के खेत में पेड़ पर फांसी से लटकती एक महिला की लाश बरामद की गई। महिला ने पति की उपेक्षा से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
गुलामीपुर चकिया निवासी महेश कुमार की पहली पत्नी की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी सरोजा देवी (40) के साथ की थी। ग्रामीणों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही सरोजा से वह दूरी बनाने लगा था। इसे लेकर सरोजा काफी दिनों से परेशान रहती थी।
पति की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर सरोजा मंगलवार की रात बिना बताए घर से चली गई थी। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने बस्ती से बाहर गेहूं के खेत किनारे स्थित पेड़ पर फांसी से लटकता उसका शव देखा। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।