{"_id":"61edaaa7a4cbc176c9450969","slug":"angered-by-mother-s-scolding-teenager-hanged-himself-kaushambi-news-ald3256264143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
कोतवाली के हिसामबाद गांव में रविवार शाम एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मां ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था, इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। देर शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।
हिसामबाद निवासी संदीप कुमार किसानी करता है। संदीप के दो बेटे व एक बेटी थे। रविवार शाम संदीप के बड़े बेटे हर्षित (15) को किसी बात को लेकर मां ने डांट दिया। इससे नाराज हर्षित ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक हर्षित कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग अंदर गए। वहां जाकर देखा कि हर्षित का शव घर के अंदर फांसी पर लटक रहा था।
आननफानन परिजन हर्षित को लेकर निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। इस बाबत इंस्पेक्टर रमेश चंद्र का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पता चला कि परिवार के लोग किशोर को कहीं इलाज के लिए ले गए हैं। मौत हो जाने की जानकारी नहीं है।