फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angered by domestic dispute, a young man committed suicide by jumping in front of a train.

Kaushambi News: घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Mon, 03 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Angered by domestic dispute, a young man committed suicide by jumping in front of a train.
पिपरी के महमूदपुर मनौरी गांव के समीप शनिवार रात घरेलू कलह से आजिज आकर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पता चला है कि घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

महमूदपुर मनौरी गांव के समीप शनिवार रात आठ बजे टहलने गए लोगों ने प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। खबर फैलते ही कुछ देर के भीतर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद आई पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। शव की पहचान प्रयागराज के बम्हरौली के बेगमपुर बाजार निवासी सुनील कुमार (45) के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन बिलख पड़े। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि सुनील घरेलू कलह से काफी परेशान रहता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। सुनील की मौत से पत्नी प्रीति व तीन बच्चे तुषार, तनिष्क और अनन्या की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed