फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anganwadi centers will be a treasure of education for children

Kaushambi News: नौनिहालों के लिए शिक्षा का खजाना होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 16 Sep 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will be a treasure of education for children
आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां बच्चे आने के बाद खुद को बेहतर महसूस करें, इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित जा रहा है। केंद्र के एक कमरे के चारों कोनों को बच्चों की रुचि के अनुसार सजाया जाएगा। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। यह काम बेसिक शिक्षा विभाग को कराना है।
विज्ञापन

जिले के लेकोटेड 1193 आंगनबाड़ी केंद्र के एक-एक कमरे को 8110 रुपये की लागत से रोचक बनाया है। इसके लिए वहां तरह-तरह की खेल सामग्री, कला व खेल सामग्री आदि को रखा जाएगा। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 1193 केंद्र में एक कमरे को बेहतर बनाने के लिए धनराशि मिली है।
विज्ञापन

----
आंगनबाड़ी केंद्र का ऐसा होगा स्वरूप

पहला कोना- सीखने पढ़ने के इस कोने में चित्रों पर आधारित पुस्तक, साधारण रंग-बिरंगे तकिये, स्लेट और पोस्ट इत्यादि लगाए जाएंगे। इसकी मदद से बच्चे अक्षर ज्ञान हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दूसरा कोना-आर्ट के इस कोने में आर्ट्स शीट्स, पेंसिल कलर, कैंची, विकास ग्लेज पेपर, टूथ ब्रश, तौलिया, पौधों के गमले इत्यादि रखे जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चे कला की गतिविधियां सीखेंगे और दैनिक दिनचर्या में उन्हें किस तरह सुबह उठकर ब्रश करना है, साफ सुथरे कपड़े पहनने हैं, जैसी अच्छी आदतें सिखाई जाएंगी।

-------
तीसरा कोना- इस कोने में लकड़ी व प्लास्टिक के रंग-बिरंगे ब्लाॅक होंगे। इसमें हिंदी व अंग्रेजी के अक्षर और अंक ज्ञान की जानकारी बच्चों को हो सकेगी।
-----
चौथा कोना- प्रदर्शन के इस कोने में फल, फूल व सब्जियों के प्लास्टिक सेट रखे जाएंगे। बच्चे इसके माध्यम से फल, फूल व सब्जियों को पहचान सकेंगे। बच्चे प्रेरक कहानियों के आधार पर गुड्डे- गुड़िया के खेल के जरिए मनोरंजन के साथ ज्ञान ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed