{"_id":"69b06dcee73cda34f8080d38","slug":"an-innocent-child-fell-into-a-pan-of-hot-milk-and-died-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137802-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गर्म दूध की कड़ाही में गिरा मासूम, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गर्म दूध की कड़ाही में गिरा मासूम, गई जान
विज्ञापन
उस्मानपुर गांव के मृत हुए मासूम मनु का फाइल फोटो स्रोत -ग्राम प्रधान
- फोटो : 1
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में सोमवार रात गर्म दूध की कड़ाही में गिरकर दो वर्ष का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सरायअकिल के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मासूम ने दम तोड़ दिया।
उस्मानपुर गांव निवासी मंगला प्रसाद प्रजापति मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उनकी पत्नी सावित्री ने कड़ाही में दूध खौलाने के बाद चूल्हे से नीचे उतारकर रख दिया। इसी दौरान बिजली कट गई और घर में अंधेरा हो गया। सावित्री रोशनी का इंतजाम करने लगीं। मंगला के मुताबिक इसी दौरान अंधेरे में उनका दो साल का बेटा मनु मां के पीछे-पीछे चलने लगा और चूल्हे के पास रखे गर्म दूध की कड़ाही में जा गिरा।
गर्म दूध से झुलसे बेटे को देख सावित्री ने दौड़कर उसे उठाया। लेकिन, दूध में गिरने की वजह से कपड़ा बच्चे के शरीर से चिपक गया। घरवालों ने कपड़ा उतारकर बच्चे को सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, हालत गंभीर होने पर 45 मिनट के अंदर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम की मौत होने से मां सावित्री समेत घरवालों का रो-रोका बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने मंगलवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगला ने बताया कि तीन बच्चों में मनु सबसे छोटा था।