फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   An equal contest, Anil Chaurasia won the lottery

बराबर पररहा मुकाबला, लॉटरी से जीते अनिल चौरसिया

Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
An equal contest, Anil Chaurasia won the lottery
कहते हैं कि जब भाग्य साथ देता है तो सब कुछ मन मुताबिक होता है। ऐसा ही कुछ कड़ा ब्लॉक के भड़ेहरी गांव की मतगणना में देखने को मिला। यहां रिकाउंटिंग में भी मुकाबला टाई होने पर लाटरी के जरिये ग्राम प्रधानी का फैसला हुआ। इसमें अनिल उर्फ नीलू चौरसिया चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

सयांरा स्थित डिग्री कॉलेज में काउंटिंग के दूसरे दिन सोमवार को कड़ा ब्लॉक के भड़ेहरी ग्राम प्रधान के मतों की गणना हुई। दोपहर से प्रारंभ हुई मतगणना के नतीजे तीन बजे आ गए। चुनाव में अनिल उर्फ नीलू चौरसिया और अरविंद चौरसिया को 347-347 वोट मिले। मुकाबला टाई होने पर अनिल चौरसिया ने रिकाउंटिंग की मांग की। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने पुर्नमतगणना कराई तो भी दोनों उम्मीदवारों के हिस्से में बराबर-बराबर मत निकले।
विज्ञापन

इस पर आरओ ने लॉटरी के जरिए परिणाम तय करने का फैसला लिया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सांसें थमीं रहीं। हालांकि भाग्य ने साथ दिया और लाटरी में नतीजा अनिल चौरसिया के पक्ष में गया। नतीजों की घोषणा होते ही अनिल के समर्थक खुशी से उछल पड़े और जश्न मनाने लगे। वहीं अरविंद और उनके समर्थक मायूस होकर किस्मत को कोसते हुए मतगणना स्थल से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed