फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   An eighteen years old girl's body found hanging on tree near her grandmother's home.

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 15 May 2019 12:35 AM IST
Kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
An eighteen years old girl's body found hanging on tree near her grandmother's home.
अपराध - फोटो : kaushambi

बचपन से अपने मामा के यहां रह रही युवती का मंगलवार की सुबह घर के समीप बाग में फांसी पर लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश युवती के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटक रही थी। युवती की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है लेकिन परिवर के लोग कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


करारी कोतवाली के बभनकांटी गांव निवासी बिफई सरोज की बेटी सुषमा (18) जब दो माह की थी तो उसके मामा करारी कस्बे के इंद्रानगर निवासी भैयन उर्फ घोड़ियार ने गोद ले लिया था। भैयन के बच्चे नहीं थे। खेती-बाड़ी करने वाले भैयन ने बड़े प्यार से सुषमा का पालन पोषण किया था। भैयन के मुताबिक सोमवार की रात मोहल्ले में एक वैवाहिक कार्यक्रम था। परिवार के लोग उसमें शामिल होने गए थे। सुषमा भी उनके साथ गई थी लेकिन रात में नहीं लौटी। मंगलवार की सुबह घर पास स्थित बाग में सुषमा का शव फांसी पर लटकता मिला। घरवाले खुदकुशी का कारण नहीं बता पा रहे हैं। बेटी के मौत की खबर पर करारी पहुंचे बिफई का भी कहना था कि सोमवार की शाम वह अपनी बेटी से मिलकर गया था। सुषमा काफी खुश थी, आखिर क्या बात ऐसी हुई कि उसे जान देने के लिए विवश होना पड़ा। थानाध्यक्ष करारी राजेश सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवाले कुछ नहीं बता नहीं रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही खुदकुशी या हत्या की बात साफ हो सकेगी।
विज्ञापन



आशनाई व प्रापर्टी हो सकती है सुषमा की हत्या का कारण
सुषमा की मौत का राज भले ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छिपा हो लेकिन हालात हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। सुषमा के गायब होने के बाद इंद्रानगर में रहने वाले एक युवक को परिजनों का पीटना और लाश मिलने के बाद उसका गायब होना घटना को संदिग्ध बना रहा है। इसके अलावा सुषमा के मामा की प्रापर्टी भी हत्या किए जाने की तरफ इशारा कर रही है। पुलिस भी इन्ही पहलुओं पर साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रानगर मोहल्ले में रहने वाले युवक को सोमवार की रात सुषमा के साथ देखा गया था। इसके बाद सुषमा के करीबियों ने उसे जमकर पीटा। इस घटना के बाद सुषमा लापता हो गई। घरवाले दोबारा उसी युवक को पकड़ लाए और साथ में लेकर सुषमा की खोजबीन कराते रहे। मंगलवार की सुबह तक वह युवक सुषमा के मामा आदि के साथ था लेकिन जैसे ही बाग में शव मिला तो वह चकमा देकर भाग निकला। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि भैयन के औलाद नहीं है। सुषमा को उसने गोद ले रखा था। गोदनामे के तहत सुषमा अब बालिग हुई थी। इससे सारी जायदाद उसे ही मिलती। जबकि मामा के कुछ करीबी रिश्तेदार जो करारी में ही रहते हैं उनकी निगाह भी जमीन पर थी। चर्चा यह भी रही कि सुषमा ने अगर अपने से ही मौत को गले लगाया होगा तो उसके पीछे आत्म ग्लानि कारण होगा। क्योंकि मोहल्ले के लड़के साथ देखे जाने पर घरवालों ने उस पर भी गुस्सा किया था। यह तमाम तरह की चर्चा करारी कस्बे के लोगों की जुबान पर रही। पुलिस भी इन्हीं कड़ियों को जोड़ रही है लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंद्रानगर का जो लड़का गायब है उसके घरवालों ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की और न ही बेटे के बाबत कुछ बता रहे हैं। उधर पोस्टमार्टम हाउस से जुड़े सूत्रों की माने तो सुषमा के शरीर पर चोट को कोई खास निशान नहीं मिले हैं लेकिन पीठ और पैर में खरोंच का निशान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed