फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Amita, daughter-in-law of former MP, became the first elected head of a mahila village

पूर्व सांसद की बहू अमिता बनीं महिला गांव की प्रथम निर्वाचित प्रधान

Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Amita, daughter-in-law of former MP, became the first elected head of a mahila village
कौशाम्बी ब्लॉक के महिला गांव में आजादी के बाद पहली बार हुए ग्राम प्रधान पद के चुनाव में भी द्विवेदी परिवार ने अपना कब्जा बरकरार रखा। ग्राम प्रधान की परंपरागत सीट से पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी की बहू अमिता द्विवेदी चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 620 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थक जश्न में डूब गए।
विज्ञापन

आजादी के बाद लागू हुए पंचायती राज एक्ट के बाद से कौशाम्बी ब्लॉक के महिला गांव में इससे पहले तक ग्राम प्रधान पद के लिए कभी वोट नहीं डाले गए थे। गांव के पहले ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम द्विवेदी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।
विज्ञापन

लगातार चार बार निर्विरोध ग्राम प्रधान रहे पुरुषोत्तम द्विवेदी ने जिला परिषद सदस्य चुने जाने के बाद सीट छोड़ दी थी। इसके बाद उनके बेटे राजभवन द्विवेदी लगातार तीन बार निर्विरोध ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। गांव में लोकप्रियता के कारण कोई दूसरा चुनाव लड़ने को राजी ही नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजभवन के बाद द्विवेदी परिवार की ही बहू प्रियंवदा द्विवेदी और फिर विकास उर्फ पिंटू द्विवेदी बारी-बारी से निर्विरोध ग्राम प्रधान बने। इस मर्तबा पहली बार गांव में चुनाव हुआ। द्विवेदी परिवार से पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी की बहू अमिता द्विवेदी ने नामांकन किया था।

पहली बार गांव में विपक्ष मैदान में उतरा। लेकिन चुनाव में विपक्षी प्रत्याशी को महज 74 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि अमिता द्विवेदी को चुनाव 694 मत मिले। 620 मतों से निर्वाचित किए जाने की घोषणा होते ही समर्थक जश्न में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed