फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   amar ujala blood donation camp in kaushambi

बेटियों ने किया रक्तदान, समाजसेवी भी रहे आगे

Thu, 15 Jun 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 15 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
amar ujala blood donation camp in kaushambi
कौशाम्बी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को विश्व रक्तदान दिवस पर जिला संयुक्त अस्पताल मंझनपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह दिखाया। इस महादान में बेटियां आगे रहीं। इस दौरान शिक्षक, समाजसेवी, एएनएम प्रशिक्षुओं के साथ 26 लोगों ने आकर रक्तदान किया। अमर उजाला के इस महाअभियान की डीएम, एसपी, सीएमएस समेत सभी अफसरों ने सराहना की। अफसरों ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल से रक्तदान को लेकर दोआबा के लोग जागरूक होंगे। लोगों के मन में रक्तदान करने को लेकर मौजूद भ्रांतियां दूर होगी और महादान के लिए जज्बा जागेगा।
विज्ञापन


   रक्तदान-महादान संदेश के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर (कौशाम्बी) में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। तेज धूप चटकने के बाद भी अमर उजाला के इस महाअभियान में सहभागिता के लिए रक्तदाता आए। सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक सेठ ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सबसे पहले करारी कस्बे के रहने वाले रिजवान ने रक्तदान किया। इसके बाद मंझनपुर के परसरा भरवारी के समाजसेवी अमित कुमार और शिक्षक देवेन्द्र कुमार द्विवेदी ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में बेटियां सबसे आगे रही। एनएनएम प्रशिक्षु श्रद्धा भारद्वाज, रेशमा सिंह, निर्मला सिंह, पूजा शर्मा आदि 26 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम मेें पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी वीके मिश्र ने अमर उजाला की इस पहल की प्रशंसा की। उधर, आयोजित रक्तदान शिविर में सीएमएस डॉ. दीपक सेठ, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद कनौजिया, डॉ. सौभाग्य प्रकाश, सीओ सिटी रमाकांत यादव ने शिविर में आकर लोगों के जज्बे की सराहना की। शिविर में ब्लड बैंक के सहायक स्वास्थ्य कर्मी पियूष शुक्ला, राममिलन शुक्ला, डॉॅ. इरशाद अहमद, मोतीलाल, सीबी सिंह, प्रवीण कुमार, चंद्रभान सिंह आदि ने बराबर की सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed