फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Allegations of embezzlement of Rs 4.79 lakh in the construction of school boundary wall, demand for explanation

Kaushambi News: विद्यालय की बाउंड्रीवॉल निर्माण में 4.79 लाख रुपये गबन का आरोप, जवाब तलब

Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Allegations of embezzlement of Rs 4.79 lakh in the construction of school boundary wall, demand for explanation
विकास खंड मूरतगंज के उदाथू गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण में अधिक एमबी (माप पुस्तिका) कर 4.79 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है, मनरेगा योजना से 416 मीटर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15.31 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन जांच में मौके पर केवल 193 मीटर अधूरी बाउंड्रीवाल ही पाई गई है। जबकि बाउंड्रीवाल निर्माण में 9.74 लाख रुपये भुगतान किया गया है। मामले में ग्राम प्रधान सहित सचिव और तकानिकी सहायक से स्पष्टी करण मांगा गया है।
विज्ञापन

उदाथू गांव निवासी राजनारायण की शिकायत पर जिलाधिकारी डाॅ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर त्रिस्तरीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इंद्रभान सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि जैनेंद्र कुमार सिंह और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता आदित्य पाल शामिल थे।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के मुताबिक 193 मीटर लंबी और 1.65 मीटर ऊंची बाउंड्रीवाल पर ही 9.74 लाख रुपये सामग्री मद पर और 1.21 लाख रुपये मजदूरी के नाम पर भुगतान किया गया है। आरोप है कि प्रधान और सचिव निर्माण सामग्री का स्टॉक भी नहीं दिखा सके। जांच में निर्माण से अधिक एमबी भर कर करीब 4.79 लाख रुपये का गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की रिपोर्ट पर बीडीओ ने ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह प्रथम, ग्राम पंचायत अधिकारी नवनीत भारतीय सहित तकनिकी सहायक मनरेगा भानु प्रताप साहू से स्पष्टीकरण मांगा है।

कंपोजिट विद्यालय की बाउंड्रीवाॅल निर्माण कार्य में 4.79 लाख रुपये अधिक भुगतान का स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर आरोपियों से रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। -गिरजेश प्रसाद, बीडीओ मूरतगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed