{"_id":"65efedda8514c6506b0709bd","slug":"allegation-of-slaughtering-a-cow-tied-in-a-shed-complaint-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109446-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छप्पर में बंधे गोवंश को काटने का आरोप, शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छप्पर में बंधे गोवंश को काटने का आरोप, शिकायत
Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
छप्पर में बंधे गोवंश को काटने का आरोप, शिकायत
एयरपोर्ट कोतवाली के असरावे खुर्द गांव में रविवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली के असरावे खुर्द गांव में रविवार की रात किसान के बाहर पड़े छप्पर के नीचे बंधे गोवंश को तस्कर खोल ले गए और उसे काट डाला। सुबह गांव के बाहर मवेशी के अवशेष मिलें हैं। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
असरावे खुर्द गांव के मुकेश यादव ने पशु पालन कर रखा है। आरोप है कि रविवार रात घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे से उनका एक गोवंश चोरी हो गया। सुबह गोवंश का अवशेष गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट कोतवाली के इंस्पेक्टर अरुण सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।