{"_id":"6897a10274f1f99c3206be4d","slug":"all-three-victims-of-the-road-accident-were-the-earning-sons-of-the-family-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-128931-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क हादसे के शिकार तीनों युवक थे घर के कमाऊ पूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क हादसे के शिकार तीनों युवक थे घर के कमाऊ पूत
Sun, 10 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
ननका का पुरवा गांव में मृतक मंजीत के रोते बिलखते परिजन। स्रोत: वीडीओ ग्रैब
फतेहपुर जनपद के खखरेरू इलाके में हादसे का शिकार हुए जिले के तीनों युवक अपने घर के कमाऊ पूत थे। इनके मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। भाई-बहन के प्रेम व खुशी का त्योहर रक्षाबंधन मातम में बदल गया।
सैनी कोतवाली के कनवार मजरा ननका का पुरवा निवासी विजय पाल का 21 वर्षीय बेटा मंजीत यादव, 18 वर्षीय पारिवारिक भाई अंकुश यादव पुत्र हरिश्चंद्र व गुलामीपुर निवासी 27 वर्षीय रिश्तेदार अनिल यादव पुत्र जय पाल के साथ शनिवार को एक ही बाइक से खखरेरू जा रहे थे। रास्ते में उमरा गांव के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में तीनों युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। दरअसल, तीनों युवक अपने-अपने घर के कमाऊ पूत थे। हादसे का शिकार मंजीत दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। वह जेसीबी चलाकर परिवार के खर्चे में मदद करता था। वहीं, तीन भाइयों में मझला अनिल और चार भाई व दो बहनों मेे छोटा अंकुश होटल में काम करते थे। जवान बेटों के मौत की मनहूस खबर मिलते ही परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।