{"_id":"d9183505c1211296c56bfde3e3086b16","slug":"aksian-office-performance-of-bku-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन कार्यालय में भाकियू का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन कार्यालय में भाकियू का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। किसानों को दिन में ही 10 घंटे बिजली मुहैया
विज्ञापन
कराने की मांग को लेकर बुधवार को भाकियू ने एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन
किया। मंडल अध्यक्ष नुरुल इस्लाम ने कहा कि शीतलहर और कड़ाके की ठंड में
किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस दौरान अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर रोस्टर बदलकर दिन किसानों को बिजली देने, अजुहा, बालकमऊ, ककोढ़ा में निर्माणाधीन विद्युत सबस्टेशनों को चालू करने की मांग की। मंडल अध्यक्ष ने विद्युत अफसरों को 28 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर 29 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन और भूखहाड़ाल शुरू करने की चेतावनी दी है। एक्सईएन आरएन सिंह ने जल्द ही मांगे पूरी करने का आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर सुशील सिंह, देवराज तिवारी, रणवीर सिंह, सूर्यपाल सिंह, शांताराम, सिद्धशरण गुप्ता, केवली देवी, सुनीता देवी, नूरजहां धर्मराज तिवारी आदि मौजूद रहे।