{"_id":"6213f12896789223524b6034","slug":"akhilesh-yadav-will-show-strength-in-deputy-cm-keshav-s-stronghold-today-kaushambi-news-ald3274973183","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के केशव के गढ़ में अखिलेश यादव आज भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के केशव के गढ़ में अखिलेश यादव आज भरेंगे हुंकार
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक दलों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को कौशाम्बी में समाजवादी पार्टी के दिग्गज चुनावी प्रचार करेंगे। हॉट सीट सिराथू के सयांरा और चायल के समसपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
वहीं निषाद पार्टी के मुखिया सदर विधानसभा के महेवाघाट में भाजपा-गठबंध प्रत्याशी के लिए जनसभा संबोधित करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव की पहली जनसभा सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सयांरा में होगी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनावी समर में हैं। सपा ने उनके खिलाफ अपना दल (कमेरावादी) गठबंधन से पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है।
इसके बाद वह चायल विधानसभा के समसपुर में पार्टी प्रत्याशी पूजा पाल के समर्थन में जनसभा कर वोट मांगेंगे। जनसभा की सफलता के लिए सपाई सोमवार की देर रात तक जुटे रहे। यमुना की तराई में बसे निषाद बिरादरी के मतदाताओं को साधने के लिए निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद मंझपुर के महेवाघाट में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वह मंझनपुर और चायल विधानसभाओं के भाजपा-अद-निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।