फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   akhilesh shivpal kaushambi

अखिलेश के प्रत्याशी गदगद, शिवपाल के उम्मीदवार बेचैन

Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
akhilesh shivpal kaushambi
other
 सपा का चुनाव चिह्न सीएम अखिलेश यादव को मिल गया है। इसकी जानकारी होते ही अखिलेश के समर्थकों ने जिले में जश्न मनाना शुरू कर दिया। मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। वहीं शिवपाल समर्थकों में निराशा रही। वह इस फैसले को लेकर बेचैन दिखे, लेकिन ऐलान भी किया कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम तक सपा समर्थकों की निगाह टीवी पर ही गड़ी रही। शाम को फैसला आया कि सपा का चुनाव चिह्न अखिलेश यादव को दिया गया तो समर्थक खुशी से झूम उठे। इस फैसले से अखिलेश यादव द्वारा घोषित सिराथू से प्रत्याशी विधायक वाचस्पति, मंझनुपर से हेमंत टुन्नू और चायल से चंद्रबली पटेल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अखिलेश के तीनों प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ इसका जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन


इसी के साथ प्रत्याशियों ने समर्थकों को यह संदेश भी दिया कि वह चुनाव प्रचार में तेजी लाएं। दूसरी ओर शिवपाल गुट के चायल से प्रत्याशी शशिभूषण द्विवेदी उर्फ बालम महराज और मंझनपुर से शिवमोहन चौधरी के समर्थकों में निराशा दिखी। अखिलेश का साइकिल पर कब्जा होने से यह चिंतित दिखे। हाव-भाव में इनके परिवर्तन नजर आया। शशिभूषण द्विवेदी ने कहा कि वह चुनाव जरूर लडे़ेंगे। अब वह मैदान से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। अभी मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव की ओर से फिलहाल कोई निर्देश नहीं मिला है, लेकिन उनका चुनाव लड़ना तय है। यही कहना है कि शिवमोहन चौधरी का। वह भी चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल गुट लड़ा तो हो सकता है नुकसान
विधानसभा चुनाव में अखिलेश गुट के प्रत्याशियों के सामने यदि शिवपाल गुट के प्रत्याशी लड़े तो सपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसको लेकर सपाई सतर्क भी हैं। अब वह इस प्रयास में लगें हैं कि अखिलेश खेमे को ही सपाइयों का पूरा समर्थन मिले। इसके लिए सपाइयों ने एक दूसरे को संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है।

चायल में खामियाजा भुगत चुकी है सपा
बगावत का खामियाजा चायल सीट पर सपा खामियाजा भुगत चुकी है। पिछले चुनाव में सपा से टिकट न मिलने पर शशिभूषण द्विवेदी बागी हो गए थे। अपना दल से वह चुनाव लड़े थे, उनको लगभग 28 हजार वोट मिले थे। यही कारण था कि सपा प्रत्याशी चंद्रबली पटेल को हार का मुंह देखना पड़ा था। बसपा प्रत्याशी लगभग एक हजार वोट से ही जीते थे। इस हार को अभी तक सपाई नहीं भूल सके हैं।


मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड ने भी मनाया जश्न
अखिलेश यादव को चुनाव चिह्न साइकिल मिलने पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह व उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कल्पना सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सैनी में जश्न मनाया। अश्वनी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव का पलड़ा भारी था, इसलिए उनको साइकिल मिली है। कहा कि सपाई अखिलेश के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed