{"_id":"99c73e6a042622cf1b8e1af4e310c829","slug":"ajuha-would-remove-the-problem-of-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजुहा में दूर होगी पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजुहा में दूर होगी पानी की समस्या
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। अजुहा कस्बे के लोगों को पेयजल समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को 20 लाख रूपये की लागत से बनी पेयजल टंकी का फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्यों को कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान लोगों ने सात साल पहले बनी पेयजल टंकी को नगर पंचायत के हैंडओवर करने की मांग की।
नगर पंचापयत अजुहा में लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी कई महीनों से बनकर तैयार थी। नंगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी कुशवाहा ने बताया कि कस्बे में पानी की आपूर्ति का इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता था। लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए वार्ड नंबर आठ में घर-घर जलापूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने शुक्रवार को फीता काटकर पेयजल टंकी का शुभांरभ किया। डीएम ने अधिशासी अधिकारी लालचंद्र कुशवाहा को सभी मोहल्लों का समानरूप से विकास कार्य कराने का निर्देश दिया है। विकास कार्यों में भेदभाव मिलने पर उन्होंने ईओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इस दौरान राजाराम, अशोक कुमार, राधेश्याम, विजय कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार अतुल कुमार, आशीष कुमार आदि लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर चार और पांच में पानी की सप्लाई के लिए पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी सात वर्षाें से बनकर तैयार है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था जलनिगम नगर पंचायत को टंकी हैंडओवर नहीं कर रही है। डीएम ने एक्सईएन जलनिगम को तत्काल टंकी हैंडओवर करके पानी की आपूर्ति चालू करने का निर्देश दिया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कस्बे में रास्ते के एक विवाद का स्थलीय निरीक्षण भी किया। डीएम ने ईओ को पुलिस फोर्स लेकर रास्ते के निर्माण कराने का निर्देश दिया है। विरोध करने वाले लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।