फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Air firing in Saraikil, case on four

सरायअकिल में हवाई फायरिंग, चार पर केस

Thu, 12 Mar 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Air firing in Saraikil, case on four
सरायअकिल में हवाई फायरिंग, चार पर केस
विज्ञापन

विवाद में समझौता कराने पर शिक्षक को बंधक बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। क्षेत्र के सुकुवारा गांव में मंगलवार रात हुए मामूली विवाद में समझौता कराने पहुंचे शिक्षक को बंधक बनाने के बाद दो पक्षों में हवाई फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष की तहरीर पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

सुकुवारा निवासी रामराज मिश्र पूर्व प्रधान है। मंगलवार रात रामराज के बेटों का होली खेलने के दौरान पड़ोसी से विवाद हो गया। इसी दौरान अपने भतीजे आदित्य आनंद के साथ बाइक से होली मिलने सरायअकिल के बुद्धपुरी निवासी शिक्षक अरुण सिंह पुत्र विजय सिंह रामराज के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अरुण सिंह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने लगे। आरोप है कि इस दौरान पूर्व प्रधान के पुत्रों ने अरुण को घर के अंदर खींचकर बंधक बना लिया। इससे आक्त्रसेशित दूसरे पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान के घर पर पथराव शुरू कर दिया। पूर्व प्रधान पुत्रों ने दूसरे पक्ष के लोगों से घिरता देख लाइसेंसी बंदूक निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सरायअकिल एसओ विजय विक्त्रस्म सिंह ने एक पक्ष से पूर्व प्रधान के बेटे बृजेश मिश्रा और राकेश मिश्र व दूसरे पक्ष से अरुण सिंह व उसके भतीजे आदित्य आनंद को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह एसओ की तहरीर पर हिरासत में लिए गए चारों आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed