फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   agitated against electricity bill

विद्युत दर में बढ़ोतरी पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 09 Sep 2019 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitated against electricity bill
agitated against electricity bill - फोटो : KAUSHAMBI
विद्युत दर में बढ़ोतरी पर बिफरे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा सीएम को संबोधित ज्ञापन
मंझनपुर। विद्युत दरों में हुई बढ़ोतरी से खफा भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। चेताया कि दर कम नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

बिजली के दर में प्रदेश सरकार ने अभी हाल ही में बढ़ोतरी की है। इसे लेकर आम लोगों में भी नाराजगी है। भारतीय किसान यूनियन के नाराज कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आ़ए। उन्होंने मंझनपुर तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। संगठन के तहसील अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ने कहा कि शासन का काम आम जनता को सहूलियत देना है। दरें बढ़ाने से लोगों को परेशानी होगी। इस तरह का उत्पीड़न कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो बेमियादी आंदोलन होगा। तहसीलदार को सौंपे गए सीएम को संबोधित ज्ञापन में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने निर्णय वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर शांताराम, विजय त्रिपाठी, लल्लू प्रजापति, मोहनलाल गुप्ता, रवि द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed