फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After the operation of the feet, the girl's dreams get wings

पैरों के आपरेशन के बाद छात्रा के सपनों को लगे पंख

Sat, 04 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
After the operation of the feet, the girl's dreams get wings
After the operation of the feet, the girl's dreams get wings - फोटो : KAUSHAMBI
पैरों के आपरेशन के बाद छात्रा के सपनों को लगे पंख
विज्ञापन

जन्मजात क्लब फुट की बीमारी से थी पीड़ित, हुआ सफल ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी इलाके के गुवारा तैयबपुर गांव की पूर्णिमा अब अपने पैरों पर चलेगी ही नहीं, बल्कि दौड़ेगी भी। जन्मजात क्लब फुट की बीमारी से पीड़ित पूर्णिमा का आरबीएसके टीम ने प्रयागराज ले जाकर लाइफ लाइन एक्सप्रेस में ऑपरेशन कराया। इससे पूर्णिमा खुश है। परिवार के लोग भी गदगद हैं।

गुवारा तैयबपुर गांव का वीरेंद्र श्रीवास्तव मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी बेटी पूर्णिमा जन्मजात क्लब फुट (पैर का टेंढ़ापन) की बीमारी से पीड़ित थी। पूर्णिमा ठीक से चल भी नहीं सकती थी। इसलिए उसे परेशानी का सामना करना पड़ता था। पूर्णिमा कहती है कि साथ पढ़ने वाले बच्चे उसका मजाक भी बनाते थे। इसी बीच पूर्णिमा पर आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम की नजर पड़ी। इसके बाद एक जनवरी को टीम प्रभारी डॉक्टर अरुण केसरवानी लाइन लाइन एक्सप्रेस प्रयागराज ले गए। वहां चिकित्सकों ने गुरुवार को पूर्णिमा का ऑपरेशन किया। डॉक्टर अरुण ने बताया कि अब पूर्णिमा सिर्फ चलेगी ही नहीं बल्कि दौड़ेगी भी। पूर्णिमा का कहना है कि अब वह फुटबॉल खिलाड़ बन सकेगी। इससे अपने माता-पिता के साथ जिले का भी नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed