{"_id":"5a36ac8e4f1c1bee688c248f","slug":"after-six-years-they-got-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे निहारते बीत गए छह साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे निहारते बीत गए छह साल
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसवां ब्लॉक के बक्सीपार गांव का विद्युतीकरण छह साल पहले ठेकेदार ने शुरू कराया। शासन की सख्ती के बाद एक फेज तार खींचकर विद्युतीकरण का कोरम पूरा किया जा रहा है। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से की पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
बक्सीपार गांव वित्तीय वर्ष 2009-10 में लोहिया समग्र गांव था। इसके अन्तर्गत गांव का विद्युतीकरण होना था। विभाग में रुपया जमा होने के बाद विद्युतीकरण का जिम्मा एक ठेकेदार को दे दिया गया। ठेकेदार ने गांव में पोल गड़वाना शुरू किया। इसी बीच सूबे से बसपा सरकार का सफाया हो गया। ठेकेदार ने सपा शासन आने के बाद पोल पर तार खिंचवाना मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीण इसकी शिकायत विभागीय जिम्मेदारों से लगातार करते रहे पर सुनवाई नहीं हुई। इधर बीच आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई तो डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसे संजीदगी से लिया।
डीएम के निर्देश पर एक्सईएन प्रभाकर पांडेय ने छह साल पुरानी पत्रावली खंगालकर ठेकेदार को तलब करते हुए तार खिंचवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश दिया। गांव के शंकर दयाल सिंह, दया शंकर मिश्र, सुखेंद्र सिंह, हिमांशु पांडेय, अजय पांडेय आदि का आरोप है कि ठेकेदार दो फेज के इस्टीमेट पर महज एक फेज तार खींच रहा है। ठेकेदार के मनमानी की शिकायत ग्रामीणों ने एक्सईएन से किया तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बहरहाल ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीणों में नाराजगी है।