फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After killing the girl bride, the in-laws buried the body outside the house

Kaushambi News: बालिका वधू की हत्या कर ससुरालियों ने शव घर के बाहर दफनाया

Sun, 28 May 2023 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 28 May 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
After killing the girl bride, the in-laws buried the body outside the house
- पंचायत ने नाबालिग की करा दी थी शादी, कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच हुआ था समझौता
विज्ञापन

फोटो नं-24

संवाद न्यूज एजेंसी
नारा। पंचायत का एक गलत फैसला बालिका वधू वंदना की मौत का कारण बन गया। ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव घर के बाहर दफना दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन खोदवाकर लाश को बाहर निकलवाया। पिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के खातिर बेटी को मार डालने की तहरीर दी है। आरोपी मोनू वंदना को बहलाकर भगा ले गया था। बाद में पंचायत ने दोनों को विवाह करने का फैसला सुनाकर सुलह कराई थी।
सदर कोतवाली के चक नारा गांव निवासी नथन लाल पिछले साल सरसवां के एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। इसी दौरान फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली इलाके के अजरौली पल्लावां निवासी मोनू उसकी 14 वर्षीय बेटी वंदना को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को बरामद कर लिया। मोनू को जेल भेजने के साथ ही नाबालिग वंदना को नारी निकेतन भेज दिया गया। बीती जनवरी में दोनों पक्षों की बिरादरी की पंचायत हुई। इसमें फैसला हुआ कि नथनलाल मुकदमे में सुलह करेगा और मोनू वंदना को पत्नी बनाकर साथ रखेगा। इसके बाद दोनों पक्ष ने कोर्ट में सुलह कर लिया। समझौते के बाद इधर मोनू जमानत पर छूटा और उधर वंदना भी नारी निकेतन से घर आ गई। समझौते के तहत वंदना को मोनू के साथ गृहस्थ जीवन बिताने के लिए भेज दिया गया। नथन लाल का कहना है कि 22 मई को मोनू के पड़ोसियों ने बताया कि उसकी बेटी की ससुरालियों ने हत्या कर शव घर के बाहर दफना दिया है। घटना की जानकारी के बाद नथनलाल ने धाता कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर गड्ढा खोदवाया तो उसमें लाश मिली। पुलिस को देख मोनू व उसके परिवार के ज्यादातर सदस्य भाग निकले। पुलिस ने मोनू की मां व भाई को हिरासत में ले लिया। नथनलाल ने बताया कि बेटी की विदाई के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक व जेवर की मांग कर वंदना को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

--------
नथन की साली से आरोपी के भाई ने किया है प्रेम विवाह
नारा। पिता नथन लाल ने बताया कि बेटी की हत्या के आरोपी मोनू के बड़े भाई ने उसकी साली से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी तय थी, लेकिन 2021 में लॉकडाउन के कारण शादी नहीं हो सकी। इस पर मोनू का भाई उसकी साली को भगा ले गया था। इसके बाद से मोनू उसका रिश्तेदार बन गया और वह अक्सर उसके यहां आने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed