{"_id":"66dc0ee5ed625ed98c0feb88","slug":"after-crushing-the-student-the-dumper-dragged-him-along-with-the-bicycle-for-500-meters-the-villagers-blocke-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : छात्र को कुचलने के बाद साइकिल समेत 500 मीटर तक घसीट ले गया डंपर, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : छात्र को कुचलने के बाद साइकिल समेत 500 मीटर तक घसीट ले गया डंपर, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sat, 07 Sep 2024 07:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Sep 2024 07:55 PM IST
सार
सोनारन का पुरवा निवासी बबलू पटेल मुंबई में रहता है। बबलू का 10 वर्षीय इकलौता बेटा यश पटेल पड़ोसी गांव खोजवापुर स्थित स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे वह साइकिल से चारा लेने के लिए खेत की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद डंपर को ग्रामीणों ने किया क्षतिग्रस्त।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नगर कोतवाली के सोनरन का पुरवा गांव के पास शुक्रवार शाम बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार छात्र को कुचलते हुए तकरीबन 500 मीटर दूर तक घसीटा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ करते हुए चालक को पीट दिया। ठेकेदार की बोलेरो पर भी पथराव किया गया। ग्रामीणों ने समदा वाया करारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घंटे भर चले चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एएसपी के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
सोनारन का पुरवा निवासी बबलू पटेल मुंबई में रहता है। बबलू का 10 वर्षीय इकलौता बेटा यश पटेल पड़ोसी गांव खोजवापुर स्थित स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार की शाम साढ़े पांच बजे वह साइकिल से चारा लेने के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग में मिट्टी लादकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार यश को कुचल दिया।
विज्ञापन
डंपर के पहिए में उसकी साइकिल फंस गई। इसके बाद भी चालक ने डंपर नहीं रोका और वह यश समेत उसकी साइकिल को पांच सौ मीटर दूर तक घसीट ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए दौड़ाया तो चालक ने डंपर रोक दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ करते हुए चालक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर चालक की जान बचाई। चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। उधर, ग्रामीणों ने मिट्टी ढुलाई करवा रहे ठेकेदार की बोलेरो पर भी पथराव कर तोड़फोड़ की। गनीमत रही कि ठेकेदार साथियों के साथ भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने समदा-वाया करारी रोड पर पहुंच कर चक्काजाम कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने परिजनों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए समदा में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर समेत चालक को पकड़ लिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। - राजेश कुमार सिंह, एएसपी