फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After an argument, the wife of a tent businessman committed suicide by hanging herself

Kaushambi News: कहासुनी के बाद टेंट कारोबारी की पत्नी ने फंदे से लटक कर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
After an argument, the wife of a tent businessman committed suicide by hanging herself
कल्यानपुर गांव में सुनीता देवी मौते पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
कोखराज कोतवाली के कल्यानपुर गांव में रविवार शाम आपसी कहासुनी के बाद टेंट कारोबारी की पत्नी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। घर की दूसरी मंजिल के कमरे में उसका शव लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कल्यानपुर निवासी नीरज केसरवानी टेंट कारोबारी हैं। रविवार शाम चार बजे नीरज और उनकी पत्नी सुनीता देवी (40) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सुनीता छत पर बने कमरे में चली गई और वह पड़ोस में चले गए। कुछ देर बाद बेटी राधा घर में बनी ठंडई लेकर मां को देने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन

खिड़की से झांक कर देखा तो सुनीता का शव छत की बीम पर लगे चूल्ले पर फंदे के सहारे लटका था रोने-बिलखने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। खबर मिलते ही नीरज भी घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर सुनीता को उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनीष पाल ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से बेटे कृष्णा (16) व अभय (10) और बेटी राधा (13) बेसुध हैं। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि फिलहाल किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------
शराब पीने से युवक की मौत
क्षेत्र के अमीना गोराजू गांव निवासी सुखी सरोज का बेटा संदीप सरोज (21) शराब का आदी था। शनिवार की शाम अधिक शराब पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि इससे सांसें थम गईं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रविवार सुबह गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।

कल्यानपुर गांव में सुनीता देवी मौते पर रोते बिलखते परिजन।   संवाद

कल्यानपुर गांव में सुनीता देवी मौते पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed