फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After a dispute with his wife, the young man hanged himself

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man hanged himself
सैनी कोतवाली के शाखा गांव में सोमवार दोपहर बाद पत्नी से विवाद के बाद एक मजदूर फूलचंद्र (42) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शाखा निवासी फूलचंद्र (42) राम स्वरूप पुणे में रहकर लांड्री का काम करता था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी सुशीला करीब छह महीने पहले अपने भाई के लड़के के साथ इटैलीपर चली गई थी। तीन दिन पहले फूलचंद्र पुणे से घर शाखा आया था। वह पत्नी से बात करने के लिए इटैलीपर गांव पहुंचा था।
विज्ञापन

जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस कहासुनी से नाराज फूलचंद्र शाखा गांव वापस लौट आया था। सोमवार दोपहर बाद फूलचंद्र ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। इससे घर के लोगों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पंचनामा भर फूलचंद्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सैनी तेज बहादुर सिंह का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed