फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After 24 hours, the bodies were removed from the Ganges, both the youths were washed away in the strong current while taking a bath at Puramufti Ghat.

24 घंटे बाद गंगा से निकाले गए शव, पूरामुफ्ती घाट पर नहाते समय तेज धारा में बह गए थे दोनों युवक

Fri, 16 Jul 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 09:42 PM IST
सार

पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट में बृहस्पतिवार सुबह गंगा में समाए दोनों युवकों का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से दोनों लाशें काफी दूर बह गईं थीं।

विज्ञापन
After 24 hours, the bodies were removed from the Ganges, both the youths were washed away in the strong current while taking a bath at Puramufti Ghat.
kaushambi news : पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट में डूबे दो युवकों का शव मिलने के बाद जांच करते एसडीएम प्रयागराज - फोटो : कौशाम्बी

विस्तार

पूरामुफ्ती के फतेहपुर घाट में बृहस्पतिवार सुबह गंगा में समाए दोनों युवकों का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। नदी में पानी के तेज बहाव की वजह से दोनों लाशें काफी दूर बह गईं थीं। हमजा का शव प्रयागराज के रसूलाबाद घाट में बरामद हुआ तो अमान का शव फतेहपुर घाट से ही कुछ दूर हटवा और बम्हरौली गांव के पास झाड़ियों में मिला। इधर, घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


 पूरामुफ्ती के हटवा निवासी हकीम अहमद खेती किसानी करते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा हमजा गांव के ही अंसार अहमद के बेटे अमान के साथ बृहस्पतिवार की सुबह फतेहपुर घाट व हटवा के बीच बह रही गंगा नदी में स्नान करने गए थे। दोनों युवक स्नान कर रहे थे इसी समय हमजा का पैर फिसल गया और वह नदी में समा गया। साथी को डूबता हुआ देखकर अमान ने भी नदी में छलांग लगा दी। इससे दोनों युवक गहरे पानी में डूब गए। घाट पर मौजूद रहे लोगों ने शोर मचाया तो अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों युवक नदी के तेज बहते हुए पानी में समा गए। सूचना पाकर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने आननफानन खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती अरविंद तिवारी ने गोताखोरों की टीम लेकर नदी में खोजबीन कराई। सुबह करीब दस बजे अमान का शव हटवा और बम्हरौली गांव के बीच नदी के बगल झाड़ियों में मिला। इसी प्रकार हमजा का शव दोपहर बाद प्रयागराज स्थित रसूलाबाद घाट में बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed