फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After 17 hours, the dead body of the laborer was found after landing in the Yamuna

कौशांबी : 17 घंटे बाद यमुना में उतराता मिला श्रमिक का शव, तैरकर यमुना पार करने की जिद में था डूबा

Thu, 22 Jun 2023 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 06:10 PM IST
सार

पप्पू अपने साथी गंगा व अवधेश के साथ तैर कर नदी पार करने की शर्त लगा बैठा था। दोपहर 12 तीनों लोग एक साथ नदी में उतरे। अवधेश व गंगा तो नदी पार कर गए, लेकिन बीच धारा में पप्पू समा गया।

विज्ञापन
After 17 hours, the dead body of the laborer was found after landing in the Yamuna
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेढ़ावल स्थित यमुना घाट पर बुधवार को लहरों में समाए मजदूर का 17 घंटे बाद शव उतराता मिला। घाट पर मौजूद रही पत्नी व बच्चे शव देख बिलख पड़े। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। सदर कोतवाली क्षेत्र निजामपुर हंडिया गांव का पप्पू (40) टेवां स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार को वह गांव के गणेशी के साथ चित्रकूट के समया माता देवस्थान जा रहा था। गणेशी को देवी के धाम में निशान चढ़ाना था। गणेशी सहित परिवार के अन्य सदस्य डेढ़ावल घाट से नाव में सवार होकर नदी के उस पार चित्रकूट के कटैया स्थित देवस्थान पहुंच गए। पप्पू अपने साथी गंगा व अवधेश के साथ तैर कर नदी पार करने की शर्त लगा बैठा था।

विज्ञापन

दोपहर 12 तीनों लोग एक साथ नदी में उतरे। अवधेश व गंगा तो नदी पार कर गए, लेकिन बीच धारा में पप्पू समा गया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अभिषेक सिंह व थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में पप्पू की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात को भी खोजबीन जारी रही। घटना की जानकारी पर पहुंची पप्पू की पत्नी पुनिया, बेटे मुकेश, विकास व बेटी अंजला व अंजली के साथ घाट पर बैठी रही। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे पप्पू का शव नदी में उतराया तो परिजनों में कोहराम मच गया। पप्पू ही घर का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed