{"_id":"65e07562e01b4524e7072cca","slug":"advocate-accused-of-attempting-to-rape-prd-employees-daughter-sent-to-jail-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109030-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पीआरडी कर्मी की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अधिवक्ता भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पीआरडी कर्मी की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अधिवक्ता भेजा गया जेल
Thu, 29 Feb 2024 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
पीआरडी कर्मी की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अधिवक्ता गया जेल
- चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार शाम घर में घुसकर पीआरडी कर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया है।
चरवा इलाके के गांव की महिला पीआरडी में तैनात है। महिला के मुताबिक बुधवार को उसके बेटियां घर में अकेले थीं। वह संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक परीक्षा केंद्र में ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज मेला बाग निवासी अधिवक्ता अमरीश दिवाकर बाइक से उसके घर पहुंचा। परिचित होने के कारण छोटी बेटी ने उसे बैठने के लिए कुर्सी दी। इस दौरान अमरीश ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। फोन पर मिली सूचना के बाद महिला घर पहुंची व आपबीती सुनने के बाद पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया गया है। जहां से आरोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया गया।