फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ADG Prayagraj became strict regarding crime

Kaushambi News: अपराध को लेकर एडीजी प्रयागराज हुए सख्त

Wed, 29 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 29 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
ADG Prayagraj became strict regarding crime
प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। विवेचनाओं में तेजी लाई जाए और जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जोन स्तर से 27 अक्तूबर को जारी पत्र में कहा गया कि 24 अक्तूबर से 23 नवंबर तक के अपराध नियंत्रण की स्थिति पर विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीजी ने अपराधों में वृद्धि और विवेचनाओं में देरी पर नाराजगी जताते हुए कह कि प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में अपराधों की निगरानी और निस्तारण के लिए जवाबदेह बनाया गया है। उन्होंने का कि थानेवार अपराध समीक्षा बैठक हर सप्ताह करें।
विज्ञापन

महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बीट पुलिसिंग को मजबूत करते हुए हर बीट अधिकारी नियमित क्षेत्र भ्रमण करें। लंबित वारंट और कुर्की अभियोगों पर विशेष अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि प्रयागराज जोन के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण की स्थिति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक दिन की अपराध रिपोर्ट, गिरफ्तारी, वारंट निस्तारण और बीट पुलिसिंग की स्थिति का विवरण निर्धारित प्रारूप में जोन कार्यालय को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed