फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   action against encroachment

बुल्डोजर गरजने की डर से सैनी में दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
action against encroachment
action against encroachment - फोटो : KAUSHAMBI
बुल्डोजर गरजने की डर से सैनी में दुकानदारों ने खुद हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
सिराथू। एनएचएआई ने सैनी चौराहे पर बसे दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर अपना सामान समेट कर चले जाने का फरमान सुनाया था। धमकी दी गई थी कि उन्होंने समय के अंदर अपना अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्राधिकरण का बुल्डोजर अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए आएगा। प्राधिकरण के इस फरमान से सकते में आए दुकानदार अपना सामान समेटकर चले गए हैं। शविनार को चौराहे से अतिक्रमण हटते ही एनएचएआई ने खाली हुई जगह को बैरिकेटिंग कर अपने कब्जे में ले लिया। एनएचएआई के मार्ग नियंत्रक अधिकारी उमेश कुमार ने चौराहे के दुकानदारो के सहयोग पर खुशी का इजहार किया है। कहा कि प्राधिकरण जनहित में ही काम करा रहा है। विकास सैनी कस्बे का ही होना है। वे लोग तो काम खत्म होने के बाद चले जाएंगे। उधर दुकानदारों का कहना है कि प्राधिकरण ने उन्हें बेराजगार कर परिवार को भूखे मरने के हालात पैदा कर दिए हैं। निर्धन वर्ग को पुर्नस्थापित करने के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं दी गई है। दुकानदार राम बाबू केशरवानी का कहना है कि वह 25 साल से अपना परिवार पाल रहा था। इस बुढापे में क्या करेगा, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। विकालांग अशोक कुमार उर्फ लाला का कहना है कि अब परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed