फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Achievement: Kaushambi's soil will show its strength on Kazakhstan soil, Pahalan Ram Kishun qualifies for wres

उपलब्धि : कजाकिस्तान की धरती पर दिखाएंगे कौशाम्बी की माटी का दम, रेसलिंग के लिए क्वलीफाई हुए पहलान राम किशुन

Sun, 04 Aug 2024 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Aug 2024 06:59 PM IST
सार

सिराथू तहसील के बम्हरौली निवासी पहलवान रामकिशुन उर्फ अर्जुन तिवारी पिछले 15 वर्षों से अखाड़े में कुस्ती कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 12 सौ से अधिक कुस्तियां लड़ चुके हैं। खास बात ये है कि अखाड़े में वह अब तक एक भी बार चित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Achievement: Kaushambi's soil will show its strength on Kazakhstan soil, Pahalan Ram Kishun qualifies for wres
पहलवान राम किशुन उर्फ अर्जुन तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहलवान रामकिशुन कजाकिस्तान की धरती पर कौशाम्बी की माटी का दम दिखाएंगे। वर्ल्ड नोमाड गेम्स रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 के लिए क्वालीफाई हुए पहलवान रामकिशुन अब कजाकिस्तान में अपनी कुश्ती कला प्रदर्शन करेंगे। रामकिशुन की इस उपलब्धि से केपीएल परिवार के साथ ही जिले के युवाओं में खुशी है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने वालों का ताता लगा हुआ है।

विज्ञापन

सिराथू तहसील के बम्हरौली निवासी पहलवान रामकिशुन उर्फ अर्जुन तिवारी पिछले 15 वर्षों से अखाड़े में कुस्ती कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 12 सौ से अधिक कुस्तियां लड़ चुके हैं। खास बात ये है कि अखाड़े में वह अब तक एक भी बार चित नहीं हुए हैं। इस दौरान वह 15 बार मंडल स्तर पर, पांच बार प्रदेश स्तर पर और दो मर्तबा राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन रह चुके हैं। गांव की मिट्टी और खेतों में ही वर्जिस कर इस मुकाम तक पहुंचे रामकिशुन जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

विज्ञापन


दो अगस्त को हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित वर्ल्ड नोमाड गेम्स रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 के लिए हुए ट्रायल को रामकिशुन ने क्वालीफाई कर लिया। अब वह 7 सितंबर को कजाकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी कुश्ती कला प्रदर्शन करेंगे। रामकिशन की इस उपलब्धि से परिवार समेत प्रशंसकों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर रामकिशन को बधाइयां देने वालों का ताता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed