फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of killing a woman by poisoning

Kaushambi News: जहर देकर महिला की हत्या करने का आरोप

Wed, 10 Apr 2024 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Apr 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a woman by poisoning
जहर देकर महिला की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

---चरवा कोतवाली के बिरौली गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली के बिरौली गांव की महिला की सोमवार शाम इलाज के दौरान संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिरौली निवासी विनयचंद्र गुप्ता ईंट के भट्ठे में मुंशी है। घर पर उसकी पत्नी मंजू देवी (34) अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। मंजू महिला समूह की सदस्य भी थीं। परिजनों के अनुसार उसने समूह के जरिए भरवारी की एक फाइनेंस कंपनी से दो प्रतिशत मासिक ब्याज पर 70 हजार रुपये का ऋण लेकर पड़ोसी युवक को दिया था। कुछ महीने किश्त जमा करने के बाद युवक आनाकानी करने लगा। इससे वह परेशान रहने लगी थी। सोमवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी गांव पहुंचे और महिला पर रकम जमा करने का दबाव बनाने लगे। परेशान होकर शाम को वह ऋण की अदायगी के लिए युवक के घर गई थी। युवक के रुपया देने से इंकार करने पर वह हताश हो गई। घर लौटने पर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आननफानन उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed