फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accused of converting religion sent to jail

कौशांबी: धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी भेजा गया जेल

Fri, 10 Feb 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 10 Feb 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of converting religion sent to jail
धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

- मुंबई में वेल्डिंग करता था युवक, आरोपी ने करा दिया धर्म परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को पकड़े गए आरोपी का चालान न्यायालय भेजा गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के अषाढ़ा गांव का उदयराज मुंबई में वेल्डिंग का काम करता था। काफी मान मनौव्वल के बाद 15 जनवरी को उदयराज घर लौटा तो उसका पहनावा बदला था। वह नमाज भी पढ़ता था। इस पर लोगों को धर्म परिवर्तन का शक हुआ। पूछताछ में उदयराज ने बताया कि सैनी कोतवाली इलाके के कमासिन गांव का दानिश उसके साथ रहता था। उसने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया था। अब वह उदयराज नहीं बल्कि मो. अहमद हुसैन है।
विज्ञापन

उदयराज के पिता देशराज ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उदयराज की काउंसलिंग की, लेकिन वह इस्लाम धर्म ही मानता रहा। इस पर पुलिस दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed