फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accusation: The farmer who went to Takada was killed by poisoning him for breakfast.

आरोप: तकादा करने गए किसान को नाश्ते में जहर देकर मार डाला

Fri, 02 Oct 2020 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accusation: The farmer who went to Takada was killed by poisoning him for breakfast.
Accusation: The farmer who went to Takada was killed by poisoning him for breakfast.
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव में तकादा करने गए एक किसान को दबंग ने नाश्ते में जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि विसरा केस दर्ज करने के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

महेवाघाट के टिकरा गांव की मेनका सिंह ने बताया कि उसका पति रतन सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। पीड़िता की माने तो पति ने करीब आठ महीना पहले हिनौता निवासी एक व्यक्ति के हाथ अपनी ढाई बीघा जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद कुछ रुपया खरीदार पर बकाया था।
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार को पति जमीन खरीदने वाले के घर तकादा करने गए थे। आरोप है कि क्रेता ने उसको नाश्ते में जहर दे दिया। जिससे हालत बिगड़ गई। महिला का कहना है कि पति ने घर आकर उसको पूरी बात बताई थी। इसके बाद बेटा और भतीजा पति को लेकर निजी अस्पताल गए। जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में रतन सिंह की सांसें थम गई। किसान की मौत के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पोस्टमार्टम में मौत पर स्थिति साफ नहीं हो सकी, इस कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इसकी रिपोर्ट जल्द मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है।

पीएम में मौत की स्थिति साफ नहीं है। डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व किया है। विसरा रिपोर्ट जल्द मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है। उसी के आधार पर रिपोर्ट लिखकर आरोपियोेंके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
केपी सिंह-इंस्पेक्टर, महेवाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed