फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Accountant caught red handed taking bribe in Kaushambi

Kaushambi News: कौशाम्बी में लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Accountant caught red handed taking bribe in Kaushambi
प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सदर तहसील के मुलायमपुर गांव में लेखपाल लालमन पाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पैसे वह भूमिधरी जमीन की नाप करने के लिए ले रहा था। 24 घंटे के भीतर यह दूसरी कार्रवाई है। मंगलवार को एक टीएसआई पकड़ा गया था।
विज्ञापन

लेखपाल लालमन पाल की तैनाती मंझनपुर तहसील के मुलायमपुर, मेड़ुआ सलेमपुर और उरई अशरफपुर गांव में है। मुलायमपुर गांव निवासी काश्तकार उदयभान का भूमिधरी जमीन पर कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसके लिए वह अफसरों के चक्कर लगा रहा था। लेखपाल लालमन पाल से संपर्क करने पर वह पांच हजार रुपये मांगने लगा। उदयभान ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन) की प्रयागराज इकाई से की।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नन्हे राम सरोज के नेतृत्व में इंस्पेक्टर केपी सिंह, महेंद्र वर्मा, राकेश चंदेल बुधवार शाम सरायअकिल कोतवाली के कनैली चौराहा पहुंचे। योजना के मुताबिक, उदयभान ने लेखपाल लालमन को बुलाया। काश्तकार ने जैसे ही लेखपाल को पांच हजार रुपये रिश्वत दी, फौरन एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करते हुए टीम आरोपी लेखपाल को प्रयागराज लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम ने मंझनपुर तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल लालमन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। टीम मौखिक सूचना देकर आरोपी को लेकर प्रयागराज चली गई है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया जाएगा।
-मधुसूदन हुल्गी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed