फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near maawai mod

पिता ने अपने ही कलेजे के टुकड़े पर चढ़ा दिया ट्रक

Sat, 26 May 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 26 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। जिस कलेजे के टुकड़े को पाल पोस कर यह सोच कर बड़ा किया था कि एक दिन वह बुढ़ापे की लाठी बनेगा, पिता की एक चूक ने उसी कलेजे को टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया। तूफान के दौरान गिरे पेड़ की वजह से लगे जाम से निकलने की जल्दबाजी में ट्रक ड्राइवर ने अपने बेटे पर ही ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा जाम लगने के कारण ट्रक के नीचे सो गया था। पुलिस ने घटना को इत्तफाकिया दर्ज कर लाश उसके पिता को सौंप दी है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थानार्न्तगत कदमपुर गांव निवासी शिवचंद्र ट्रक चलाता है। गाड़ी में उसका बेटा प्रकाश पांडेय खलासी का काम करता था। गुरुवार को पिता-पुत्र भरतकूप से गिट्टी लोड करके प्रतापगढ़ जा रहे थे। महेवाघाट थाने के मवई मोड़ के समीप तूफान आने की वजह से पेड़ गिर गया था। इससे वहां पर जाम लग गया। जाम की वजह से ट्रक खड़ा करना पड़ा। इस बीच प्रकाश ट्रक के नीचे सोने चला गया। उसने इसकी जानकारी ट्रक चला रहे अपने पिता को नहीं दी। जाम जैसे ही खत्म हुआ शिवचंद्र ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। उसने सोचा कि प्रकाश शायद आगे खड़ा होगा। इस बीच किसी ने बताया कि उसके ट्रक से एक युवक दब गया है। ट्रक रोककर शिवचंद्र नीचे उतरा तो दहाड़े मारकर रोने लगा। दरअसल वह उसका बेटा प्रकाश था। घटना की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर महेवाघाट दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। शिवचंद्र अपनी गलती का एहसास करके रो रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश उसके पिता को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed