फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident near kura gaon

सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल

Sun, 27 May 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 27 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव के समीप शनिवार शाम बेकाबू डंपर ने पेरोल पर घर आए बाइक सवार हत्यारोपी को रौंद दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। साथ रहा           भाई घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।  वहीं अन्य हादसों में सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के घूरी गांव का संतलाल (28) पुत्र मुन्नीलाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वर्ष 2011 में उसने वहीं एक युवक की हत्या कर दी थी। तभी से  तिहाड़ जेल में बंद था। अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 11 मई को संतलाल महीने भर की पेरोल पर घर आया था। शनिवार शाम छोटे भाई विनोद कुमार के साथ किसी काम से सरायअकिल जा रहा था। कूरा गांव के समीप पीछे से आए बालू लदे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई गिर गए। इस दौरान डंपर संतलाल को रौंदते हुए गुजर गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस दौरान रास्ते में संतलाल की मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उसके भाई विनोद को एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


वहीं चरवा थाने के भैंरव भींटी गांव का कमलेश कुमार (35) पुत्र लल्ली शुक्रवार की शाम मंझनपुर आया था। रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में खड़े ट्रक को वह देख नहीं सका और पीछे से टकरा गया। हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस जिला अस्पताल ले गई। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया है। वहीं पश्चिमशरीरा क्षेत्र के कोहलीका पुरवा निवासी राकेश कुमार(35) शनिवार सुबह बाइक से पत्नी किरन देवी (30) को लेकर रिश्तेदार के घर हब्बू नगर जा रहे थे। पत्नी के गोद में उनका डेढ़ माह का बेटा पारुल भी साथ में था। रास्ते में हाईवे पार करते समय सैनी के कमासिन चौराहे के समीप इलाहाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति के साथ दुधमुंहा बच्चा भी घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं  अजुहा कस्बे से शनिवार शाम एक ऑटो सैनी जा रहा था। लोंहदा मोड़ के समीप तेज गति में होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दुर्गा प्रसाद पुत्र बालेन्द्र निवासी भानू का पूरा थाना खागा जिला फतेहपुर, इसी क्षेत्र के सुजानीपुर गांव का धर्मेन्द्र पुत्र मोहन व खलासी शंकर पटेल निवासी कमासिन जिला बांदा घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुुंचे ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में था। इसी वजह से दुर्घटना हुई। इसी तरह चरवा दक्षिण थोक गांव का मायादीन लाई-चने का ठेला लगाता है। शुक्रवार शाम वह बाजार से ठेला लेकर घर लौट रहा था। चंदई तारा गांव के समीप बाइक की टक्कर से उसका ठेला पलट गया। हादसे में मायादीन भी घायल हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed