{"_id":"5a78ae464f1c1b8d268b8828","slug":"accident-near-alipurjita","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अमरू का पुरवा कोरियों गांव निवासी नरेश चंद्र (45) पुत्र गोपी सोमवार को किसी काम से देवीगंज बाजार गया था। काम निपटाने के बाद दोपहर में वह बाइक से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि अलीपुरजीता पुलिस चौकी के समीप पीछे से आई बेकाबू बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया। चालक बोलेरो समेत मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी और घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद सड़क किनारे तड़प रहे नरेश को घंटे भर तक पुलिस देखती रही। उसे उपचार के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन