फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in rooppur sailabi village

झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम जिंदा जले

Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज/कोखराज (कौशाम्बी)। इलाके के रुपनारायणपुर सैलाबी गांव में गुरुवार रात अलाव की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई जिसमें दो मासूम जिंदा जल गए। बच्चों को बचाने में उनका मामा भी झुलस गया। दिल दहला देने वाली इस घटना से कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन


कोखराज इलाके के रुपनारायणपुर सैलाबी गांव का वाहिद पुत्र अब्दुल रशीद मजदूरी करके परिवार चलाता है। पति से अनबन होने के कारण उसकी दो बहनें सबीना और वहीदा मायके में उसके साथ ही रहती हैं। वहिद ने गांव के एक व्यक्ति का खेत बटाई पर ले रखा है। जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत में उसने झोपड़ी डाल रखी है। रात को इसी झोपड़ी में रहता है। गुरुवार रात वाहिद झोपड़ी में ही था। उसकी बहन सबीना भी अपने बेटे मो. गुफरान (7) और वहीदा के बेटे वाजिद उर्फ मोनू (11) पुत्र चांद बाबू के साथ इसी झोपड़ी में थी। ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग ने विकराल रुप ले लिया। लपटों की चपेट में आने से मासूम गुफरान व वाजिद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed